दुनिया में पानी की कमी होने पर वायरस के प्रसार का खतरा अधिक

दुनिया भर की झुग्गी-झोपड़ियों, शिविरों और अन्य भीड़-भाड़ वाली बसावटों में कई लोग रोजाना पानी के टैंकर से पानी लेने के लिए एकत्र होते हैं जहां सामाजिक दूरी संबंधी नियम का पालन संभव नहीं है.

पानी Credits: Video Screengrab/ @susantananda3/ Twitter)

नई दिल्ली: उसके मुताबिक ब्राजील की स्वदेशी आबादी से लेकर उत्तरी यमन में युद्ध ग्रस्त गांव तक लेकर करीब तीन अरब लोगों के पास घर में साफ पानी और साबुन से हाथ धोने का कोई विकल्प नहीं है. दुनिया भर की झुग्गी-झोपड़ियों, शिविरों और अन्य भीड़-भाड़ वाली बसावटों में कई लोग रोजाना पानी के टैंकर से पानी लेने के लिए एकत्र होते हैं जहां सामाजिक दूरी संबंधी नियम का पालन संभव नहीं है. घनी आबादी वाले स्थानों पर लोगों को पानी की जरूरत बर्तन धोने और शौचालय साफ करने जैसे “महत्त्वपूर्ण कार्यों” के लिए चाहिए होता है और उनके पास बार-बार हाथ धोने के लिए पानी के इस्तेमाल का विकल्प नहीं होता. यह भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने में आने वाली समस्याओं को रेखांकित करता है.

इसने कहा कि उसे डर है कि वैश्विक निधि का इस्तेमाल टीकों और इलाज में किया जा रहा है और “रोकथाम की वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं दिखती है. यूनिसेफ की जल एवं स्वच्छता टीम के ग्रेगरी बिल्ट ने कहा कि निश्चित तौर पर बिना गहरी जांच के पानी की कमी को कोविड-19 से जोड़ना आसान नहीं है, “लेकिन हम यह जानते हैं, कि पानी के बिना, जोखिम बढ़ जाता है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अरब क्षेत्र में करीब 7.4 करोड़ लोगों के पास हाथ धोने की मूलभूत सुविधा नहीं है. सीरिया और यमन जैसे क्षेत्रों में युद्ध के चलते पानी की बुनियादी ढांचा काफी हद तक बर्बाद हो चुका हैं. यह भी पढ़ : कोरोना वायरस को लेकर आयुष मंत्रालय की सलाह, गर्म पानी के साथ ही हल्दी वाला दूध पीएं और योग करें

संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोगों के पास पानी का सुरक्षित स्रोत नहीं है. ब्राजील में एक गरीब स्वदेशी समुदाय को एक हफ्ते में बस तीन दिन गंदे कुएं से पानी मिल पाता है. एफ्रोबेरोमीटर अनुसंधान समूह के मुताबिक पूरे अफ्रीका में जहां वायरस के मामले 1,00,000 के करीब पहुंचने वाले हैं ,वहां द्वीप की आधे से ज्यादा आबादी को पानी लाने के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand Weather Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में मौसम और पिच निभा सकते हैं अहम भूमिका, यहां जानें ईडन गार्डन्स का हाल

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs New Zealand T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

South Africa vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\