देश

यूपी: संतान नहीं होने पर सुसराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

संतान नहीं होने के कारण ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जिले की एक विवाहिता ने कथित रूप से खुद पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली

यूपी: संतान नहीं होने पर सुसराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: संतान नहीं होने के कारण ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जिले की एक विवाहिता ने कथित रूप से खुद पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली. महिला के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस उसके पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रयागराज जिले के निवासी नानक लाल मौर्या की बेटी अंजना देवी मौर्या (24) की शादी यहां ऊंज थाना के वाहिदा नगर के छेदी लाल मौर्या से जून 2012 में हुई थी.

खबरों के अनुसार शादी के कुछ साल बीत जाने पर कोई संतान नहीं होने की वजह से पिछले दो साल से अंजना के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे.उन्होंने बताया, ‘‘लगातार प्रताड़ित किये जाने को लेकर रविवार रात पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ, जिसके बाद अंजना ने अपने कमरे में जाकर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली.’’ यह भी पढ़े: दिल्ली: 24 वर्षीय महिला की पूर्व प्रेमी ने की चाकू से मारकर हत्या, मृतक की पहचान पिंकी के तौर पर की गई

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा.सिंह ने बताया, ‘‘90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी अंजना को उसके ससुराल वाले सोमवार को प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल से घर ले आये, जहां शाम को उसकी मौत हो गई.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).