Lady SI sexually Assaults Woman Journalist: महिला SI ने महिला पत्रकार का किया यौन उत्पीड़न, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
चूड़ामणि मरीन थाने की महिला एसआई को एक महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एसआई ने कथित तौर पर हाल ही में अपना यौन अंग बदल दिया था.
ओडिशा: चूड़ामणि मरीन थाने की महिला एसआई तपस्विनी महापात्रा को एक वेब चैनल की महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न (बलात्कार के रूप में नहीं) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एसआई ने कथित तौर पर हाल ही में अपना यौन अंग बदल दिया था.
जानकारी के मुताबिक, एसआई महापात्रा और महिला वेब चैनल की रिपोर्टर के बीच 2021 से अंतरंग संबंध थे. बाद में एसआई महापात्रा इस रिश्ते को शादी में बदलना चाहते थे. हालांकि, पीड़िता ने इसका विरोध किया. कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया. अंत में, मुंशी ने महापात्रा के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई.
#UPDATE: Bhadrak | Chudamani Marine Police Station lady SI Tapaswini Mohapatra arrested on charges of sexually harassing (not raping as earlier reported) woman journalist of a web channel, inform police sources. Details awaited. #Odisha
— OTV (@otvnews) April 2, 2023
पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्वी क्षेत्र के आईजी हिमांशु लाल ने भद्रक एसपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया. प्राथमिक जांच के बाद टाउन पुलिस ने तपस्विनी को दोषी पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला एसआई पर आईपीसी की धारा 506, 294, 354, 354ए, 323 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

