देश

Lucknow Shocker: महिला के साथ किया बलात्कार, फिर जबरन धर्म परिवर्तन, रेप के 5 महीने बाद चुपके से कराया गर्भपात

महिला का अपहरण किया गया, उसके साथ बलात्कार किया गया, फिर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया और उसके 5 महीने के गर्भ को चोरी छिपे खत्म कर दिया गया.

Lucknow Shocker: महिला के साथ किया बलात्कार, फिर जबरन धर्म परिवर्तन, रेप के 5 महीने बाद चुपके से कराया गर्भपात

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का अपहरण किया गया, उसके साथ बलात्कार किया गया, फिर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया और उसके पांच महीने के गर्भ को चोरी छिपे खत्म कर दिया गया. ये सब एक शख्स ने किया, जिससे महिला बहरीन में काम करते हुए मिली थी. मुख्य आरोपी की पहचान कर्नाटक के सैफुद्दीन के रूप में हुई है.

लखनऊ की रहने वाली महिला ने अपने बयान में बताया कि बहरीन में काम करते समय वह साइफ़ुद्दीन नाम के एक शख्स से वह मिली थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ गई. पीड़िता ने बताया कि “एक दिन उसने बहरीन में मेरे साथ बलात्कार किया और मैंने वहां बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई. जब मामले की जांच चल रही थी, तब सैफुद्दीन और उसके परिवार के सदस्यों ने बलात्कार के परिणामस्वरूप पांच महीने की गर्भवती होने के बाद मुझे शिकायत वापस लेने के लिए राजी किया. उन्होंने मुझ पर अपना धर्म बदलने का भी दबाव बनाया. बाद में 13 फरवरी 2024 को मुस्लिम कानून के अनुसार मेरी शादी सैफुद्दीन से कर दी गई.

पीड़िता ने आगे बताया कि - 'कुछ समय बाद सैफुद्दीन ने मुझे मेडिकल परामर्श के लिए मुंबई बुलाया और मुझे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चुपके से पांच महीने के भ्रूण का गर्भपात कर दिया." पीड़िता ने कहा कि फिर उसे कर्नाटक के बीदर में सैफुद्दीन के घर ले जाया गया, जहां सैफुद्दीन की मंगेतर मोनिका और उसके बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.

मामले पर एसएचओ गुडंबा एनके श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने सैफुद्दीन सहित आरोपियों के खिलाफ दहेज संबंधी उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है, जो अभी भी लापता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).