देश

कर्नाटक में शराब पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने दावणगेरे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

कर्नाटक में शराब पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

दावणगेरे (कर्नाटक), 6 जनवरी : कर्नाटक पुलिस ने दावणगेरे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश कर रही है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को कोल्डड्रिंक बताकर शराब पिलाई और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. महिला अपनी बहन और मां के साथ रह रही है.

आरोपी व्यक्ति मैसूरहल्ली निवासी प्रभु और कुंडवाड़ा गांव निवासी किरण कुमार हैं. आरोपी महिला को अपने खेत में ले गया और वहां उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया. दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक सिबी ऋष्यंत ने कहा कि घटना 3 जनवरी को दर्ज की गई थी. दावणगेरे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक आरोपी किरण कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : भारत के तिरुमूर्ति 2022 में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता करेंगे

महिला का अस्पताल में इलाज कराया गया है. एसपी ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है. सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की हालत खराब है. ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को घटना के कई गवाह मिले हैं. आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).