देश

राजस्थान के अलवर में हैवानियत की सारी हदें पार, पति के सामने 5 दरिंदों ने महिला से किया गैंगरेप

राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है. जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद तलाश में जुट गई है.

राजस्थान के अलवर में हैवानियत की सारी हदें  पार, पति के सामने 5 दरिंदों ने महिला से किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले (Alwar District) के थानागाजी थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक दलित महिला को पांच दरिंदों ने मिलकर गैंगरेप किया. इन दबंगों ने महिला से सिर्फ गैंगरेप ही नहीं किया बल्कि महिला का उन्होंने एक वीडियो भी बनाया. जिस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर वायर कर दिया. महिला के पति के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है.

खबरों की माने तो महिला 26 अप्रैल को अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी. इस बीच रास्ते में एक सुनसान जगह पर खड़े कुछ दबंगों ने उसके पति को रुकवाया. जिसके बाद उन्होंने उसके पति को जान से मारने को लेकर धमकी दी. इसके बाद उन लोगों ने उसके साथ बारी- बारी से गैंगरेप किया. इस बीच उन लोगों ने महिला का कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया. जाते समय दरिंदों ने महिला और उसके पति को धमकी देते हुए गए कि अगर किसी को इसके बारे में कुछ बताया तो इस वीडियो को वे सोशल मीडिया पर वायर कर देंगे. यह भी पढ़े: दिल्ली: दरिंदों की हैवानियत से कांप उठी इंसानियत की रूह, 11 लोगों ने लड़की से 30 दिनों तक किया गैंगरेप

गुर्जर समाज के युवको ने किया रेप: पीड़ित महिला

पीड़िता महिला ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि थानागाजी थाना क्षेत्र के बामनवास काकड़ के रास्ते वह अपने पति के साथ अलवर की ओर जा रही थी. बाईपास सड़क के पास कलाखोरा गांव के पास गुर्जर समाज के युवकों ने उसके पति को रोका. रोकने के बाद सड़क के पास रेत के गहरे टीलों में ले गए और वहां पर सभी आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. महिला ने बताया कि इस दौरान उन लोगों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की.

इस घटना को लेकर थानागाजी क्षेत्र के थानाधिकारी सरदार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ रैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है. पुलिस दावा कर रही कि सभी आरोपियों को वह जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).