नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ हिमाचल के मंदिरों में उमड़ी भीड़

देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के पहले दिन सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में क्षेत्रभर से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

मां दुर्गा (Photo: PTI)

शिमला, 26 सितंबर : देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के पहले दिन सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में क्षेत्रभर से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बिलासपुर जिले में नैना देवी के लोकप्रिय मंदिर, ऊना जिले में चिंतपूर्णी, कांगड़ा जिले में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी और चामुंडा देवी, शिमला जिले में भीमाकाली और हटेश्वरी, हमीरपुर जिले में बाबा बालक नाथ में भारी भीड़ देखी गई.

अधिकांश तीर्थयात्री पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से आए थे. संभावना जताई जा रही है कि मंदिरों में प्रतिदिन 20,000 से अधिक भक्त आएंगे. खास बात यह कि भक्त मंदिरों के ऑनलाइन लाइव दर्शन कर सकते हैं और प्रसाद भी चढ़वा सकेंगे. यह भी पढ़ें : बिखरे वनटांगियों और मुसहरों की महिलाओं को मिला समूह में काम करने का मौका

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए हैं. नवरात्रि महोत्सव का समापन 5 अक्टूबर को होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड