Coronavirus Update in India: भारत में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार पड़ी धीमी, पिछले 24 घंटों 47,638 नए COVID19 मामले दर्ज; एक दिन में 670 मरीजों की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 47,638 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 84,11,724 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. कुल मामलों में से 5,20,773 फिलहाल सक्रिय हैं, जबकि 77,65,966 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 6 नवंबर: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 47,638 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 84,11,724 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. कुल मामलों में से 5,20,773 फिलहाल सक्रिय हैं, जबकि 77,65,966 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 670 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,24,985 हो गया.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, रिकवरी रेट 92.32 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है.  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, गुरुवार को भारत में 11,64,648 सैंपल की जांच हुई, जिसके बाद जांच की संख्या 10,77,28,088 हो गई. महाराष्ट्र अभी भी सबसे प्रभावित राज्य है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के आकड़ें हुए 4.85 करोड़, अब तक 1.23 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

यहां अब तक कोरोना वायरस के 17,03,444 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 44,804 मौतें हुई हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है. दिल्ली में गुरुवार को 6,715 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या राष्ट्रीय राजधानी में 4,16,653 हो गई. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 12.84 फीसदी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट