देश

Winter Season 2019: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, चंडीगढ़ में सबसे सर्द रात

चंडीगढ़ में रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई और इस दौरान घना कोहरा भी छाया हुआ था. यहां मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर तापमान हिमांक के आसपास रहा और इस सप्ताह बारिश भी हो सकती है. दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 अंक नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Winter Season 2019: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, चंडीगढ़ में सबसे सर्द रात
भीषण ठंड से जम गया पूरा उत्तर भारत (Photo Credit- IANS)

चंडीगढ़ में रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई और इस दौरान घना कोहरा भी छाया हुआ था. यहां मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर तापमान हिमांक के आसपास रहा और इस सप्ताह बारिश भी हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "चंडीगढ़ में 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा था."

चंडीगढ़ में लगातार 12वें दिन रविवार को भी कड़कड़ाती सर्दी रही. न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था. आईएमडी के रिकॉर्ड्स के अनुसार, शहर में सर्दी का सबसे लंबा दौर 2007 में 22 दिन का दर्ज किया गया था. पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था.

यह भी पढ़ें: Winter Season 2019: ठंड में ठिठुरा उत्तर भारत, राजधानी दिल्ली में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कई राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित

अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ और अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में विलंब हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई. इसी तरह कई ट्रेनें भी तय समय से काफी पीछे चल रही थीं. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में शीत लहर की वर्तमान स्थिति आगे भी जारी रह सकती है.

हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में 0.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा रोहतक में 1.6 डिग्री तथा सिरसा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पंजाब में सिखों के पवित्र शहर अमृतसर तथा औद्योगिक हब लुधियाना में 4.4 डिग्री सेल्सियस तथा बठिंडा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे ठंडा स्थान आदमपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 अंक नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).