विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को मिल सकता है वीर चक्र सम्मान

इसी साल फरवरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को सैन्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किया जा सकता है. पाकिस्तानी विमान गिराने के बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था, और बाद में रिहा कर दिया था. वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है.

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ( फोटो क्रेडिट - IANS )

नई दिल्ली : इसी साल फरवरी में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) को सैन्य सम्मान वीर चक्र (Vir Chakra) से सम्मानित किया जा सकता है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तानी विमान गिराने के बाद अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था, और बाद में रिहा कर दिया था.

अभिनंदन के साथ ही पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिराज-2000 युद्धक विमानों से बमबारी करने वाले पांच पायलटों को भी वायु सेना मेडल दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : भारतीय वायुसेना जल्द लॉन्च करेगी मोबाइल गेम, Teaser वीडियो में दिखी विंग कमांडर अभिनंदन और बालाकोट एयर स्ट्राइक की झलक

भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की अंतिम सूची को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 14 अगस्त को मंजूरी दी जाएगी."

अभिनंदन ने 27 फरवरी को मिग-21 बिसन से पाकिस्तान के एफ-16 विमानों का पीछा करने के बाद एक विमान मार गिराया था. बाद में उनका विमान एक मिसाइल का निशाना बन गया जिसके नष्ट होने से पहले ही वे विमान से निकल गए थे और उसके बाद पाकिस्तानी क्षेत्र में फंस गए थे.

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लगभग 60 घंटों के बाद ही उन्हें वाघा सीमा पर भारत को वापस कर दिया था. वीर चक्र भारत में युद्ध के समय दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है.

Share Now

संबंधित खबरें

PAK vs AUS ODI Series 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह; यहां देखें टीम, शेड्यूल, हेड-टू-हेड और सभी अहम जानकारी

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क