देश के युवाओं को भाया ' विंग कमांडर अभिनंदन स्टाइल', सैलून में लाइन लगाकर बनवा रहे उनकी तरह मूंछें
इस बीच सबसे ज्यादा अभिनंदन के बारे में जो सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह उनकी मूंछों को लेकर. देश के युवा उनकी मूंछों का स्टाइल इतना पसंद आ रहा है कि लोग सैलूनों में लाइन लगकर उनकी जैसे मूंछे बनवा रहे हैं
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान अपने हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार को उन्हें रिहा किया. बंदी बनाए जाने के बाद उनके साहस और जज्बे की तरह-तरह की मिसालें दी जा रही हैं. इस बीच सबसे ज्यादा अभिनंदन (Abhinandan) के बारे में जो चर्चा हो रही है, वह उनकी मूंछों को लेकर. देश के युवा उनकी मूंछों का स्टाइल इतना पसंद आ रहा है कि लोग सैलूनों में लाइन लगकर उनकी जैसे मूंछे बनवा रहे हैं
बेंगलुरु के एक सैलून में देखा गया कि चांद नाम का एक युवा विंग कमांडर अभिनंदन के स्टाइल को अपनाने के लिए सैलून पहुंचकर उनकी जैसी मूंछे बनवाई. उसने अभिनंदन की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उनका फैन हूं. हम उन्हें फॉलो करेंगे. मुझे उनका स्टाइल अच्छा लगा. वह असली हीरो हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी अभिनंदन की मूंछों का स्टाइल काफी ट्रेंड कर रहा है. युवा उनके स्टाइल को कॉपी करने के लिए विशेषज्ञों से अपाइंटमेंट ले रहे हैं.
Wing Commander #AbhinandanVarthaman's moustache style getting popular. A Bengaluru local Mohammed Chand says,' I'm his fan, we follow him. I like his style. He is the real hero; I'm happy.' pic.twitter.com/cT7QGXntMs
— ANI (@ANI) March 3, 2019
बता दें कि 27 फरवरी को पाकिस्तान के वायुसेना भारतीय सीमा में हमला करने के इरादे से प्रवेश किया था. जिसे खदेड़ते हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के सीमा में चले गए थे. जहां पर पाकिस्तान की सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था. लेकिन उस दौरान उनके साहस को देखा गया कि उनके चेहरे पर किसी तरह की सिकन नहीं दिख रही थी और उनके चेहरे पर उनकी मूंछे ऐसा दिख रही है कि वे पाकिस्तान के कब्जे में होने के बाद भी अपनी मूंछ पर ताव देकर बात कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

