पाकिस्तान का घिनौना चेहरा फिर सामने आया, कहा- आतंकी मसूद अजहर पर किसी के ‘दबाव’ में नहीं आएंगे

बता दें कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाए जाने के मसले पर फैसल ने कहा, इस मामले में पाकिस्तान जो भी निर्णय करेगा वह उसके राष्ट्रहित में होगा। पाकिस्तान इसमें किसी के दबाव में नहीं आएगा

इमरान खान और मसूद अजहर (Photo Credit-IANS/Twitter)

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, भारत के खिलाफ बार-बार पाकिस्तान हमेशा ही दुनिया की आंखों में धूल झोंकने का काम करता है. एक तरफ आतंकवाद को पालता है तो दूजी तरफ खुद को शरीफ बताने से नहीं चुकता है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक बार फिर मसूद अजहर कहा कि पाकिस्तान प्रतिबंध लगाने के मामले पर किसी के किसी के भी दबाव में नहीं आएगा.

मोहम्मद फैसल का यह बयान चीन के उन रिपोर्ट को खारिज करने के बाद आया है. जिसमें यह कहा गया था कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने चीन को अल्टीमेटम दिया है कि वह संयुक्तराष्ट्र द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के मसले पर अपने तकनीकी रोक को हटा ले. फैसल ने कहा कि अजहर पर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट है.

यह भी पढ़ें:- कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर का IMF से राहत पैकेज मिलने से पहले इस्तीफा

बता दें कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन द्वारा तकनीकी रोक लगाए जाने के मसले पर फैसल ने कहा, इस मामले में पाकिस्तान जो भी निर्णय करेगा वह उसके राष्ट्रहित में होगा। पाकिस्तान इसमें किसी के दबाव में नहीं आएगा.

गौरतलब हो कि भारत का आरोप है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित अजहर के जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स