राजस्थान: पत्नी ने सब्जी बेचने वाले से हंसकर की बात, गुस्से में तिलमिलाए पति ने उठाया ये कदम
एक शंकालु किस्म का एक पति (Husband) एक सब्जी बेचने वाले आदमी का सिर्फ इसलिए हत्या कर दिया क्योंकि उसकी पत्नी (Wife) ने सब्जी वाले से हंसकर बात कर ली थी.
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद जिले से हत्या करने को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां शंकालु किस्म का एक पति (Husband) एक सब्जी बेचने वाले आदमी का सिर्फ इसलिए हत्या कर दिया क्योंकि उसकी पत्नी (Wife) ने सब्जी वाले से हंसकर बात कर ली थी. घटना के बाद स्थनीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है .
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम नैना सिंह (Naina Singh) है. जो राजसमंद जिले के एक छोटे से गांव में रहता है. उसके बारे में मालूम पड़ा है कि वह शंकालू किस्म का आदमी था. उसके घर पर किसी पुरुष के आने पर वह पत्नी को लेकर शंका करने लगता था. रविवार को मृतक उसके घर के बाहर जब सब्जी बेचने आया तो उसका पति देखा कि उसकी पत्नी उससे हंसकर बात कर रही है. जिस बात से तिलमिलाए आरोपी ने सब्जी बेचने वाले आदमी को धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी. यह भी पढ़े: दिल्ली: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
इस घटना के बाद लोग आरोपी की इस हरकत को लेकर लोग काफी नाराज है. लोगों की पुलिस से मांग है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ ऐसी धारा लगाए ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा हो. पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद लोगों ने मृतक का पोस्ट मार्टम होने के बाद उसका अंतिम संस्कार किए
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

