देश

पति अपनी पत्नी के साथ कर रहा था ये गंदा काम, भड़की बीवी ने उतार दिया मौत के घाट- जरा आप भी जानें कारण

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी, एक पत्नी का अपने पति की हत्या करना जितना चौंकाने वाला है उतना ही इस हत्या का कारण ही. पिछले हफ्ते अपने पति की हत्या करने वाली अनिंदिता पॉल डे ने पुलिस को इसके पीछे की वजह बताई.

पति अपनी पत्नी के साथ कर रहा था ये गंदा काम, भड़की बीवी ने उतार दिया मौत के घाट- जरा आप भी जानें कारण
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी, एक पत्नी का अपने पति की हत्या करना जितना चौंकाने वाला है उतना ही इस हत्या का कारण ही. पिछले हफ्ते अपने पति की हत्या करने वाली अनिंदिता पॉल डे ने पुलिस को इसके पीछे की वजह बताई अनिंदिता ने बताया कि उसका पति उसका आए दिन यौन उत्पीड़न करता था. जिससे तंग आकर उसने अपने पति की हत्या कर दी. अनिंदिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से यौन उत्पीड़न की शिकार थी. उसका पति आए दिन उसके साथ यौन उत्पीड़न किया करता था. मिली जानकारी के अनुसार न्यू टाउन स्थित आवास में रहने वाला दंपती पेशे से वकील था.

अनिंदिता (Anindita) ने बताया कि पिछले हफ्ते मेडिकल सलाह के खिलाफ जाकर उसके पति ने उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की जिससे गुस्से में आकर अनिंदिता ने पति रजत डे की हत्या कर दी. मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'महिला ने दावा किया है कि उसका पति शारीरिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न करता था. इस वजह से दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गईं. रविवार को इसी तरह की एक हरकत पर अनिंदिता ने उसकी हत्या कर दी. हालांकि हम उसके बयानों की जांच कर रहे हैं क्योंकि वह कई बार अपने बयान बदल चुकी है.'

हत्या के इस अजीबो-गरीब केस में पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है कि उसने अनिंदिता ने अकेले ही इस अपराध को अंजाम दिया था या फिर किसी ने उसकी मदद की थी. अनिंदिता के वकील का कहना है कि 'अनिंदिता अपने ऊपर हो रहे यौन शोषण से परेशान थी. दो महीने पहले, उनकी फैलोपियन ट्यूब की सर्जरी हुई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी लेकिन रविवार को रजत ने अनिंदिता के साथ जबरदस्ती की. अनिंदिता रोज हो रही इस जबरदस्ती से परेशान थी

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).