देश

भाजपा नेता को पत्नी ने महिला मित्र के साथ पकड़ा, ससुरालियों ने की धुनाई, वीडियो वायरल

एक चौंकाने वाले मामले में भाजपा के एक नेता को उनकी पत्नी ने उस वक्त रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में थे। बुंदेलखंड क्षेत्र के सचिव भाजपा नेता मोहित सोनकर को उनकी पत्नी, सास और अन्य ससुराल वालों ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा.

भाजपा नेता को पत्नी ने महिला मित्र के साथ पकड़ा, ससुरालियों ने की धुनाई, वीडियो वायरल
बीजेपी (Photo Credits PTI)

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त: एक चौंकाने वाले मामले में भाजपा (B.J.P.) के एक नेता को उनकी पत्नी ने उस वक्त रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में थे। बुंदेलखंड क्षेत्र के सचिव भाजपा नेता मोहित सोनकर को उनकी पत्नी, सास और अन्य ससुराल वालों ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा. यह भी पढ़ें:गुजरात : विजय रूपाणी की राजनीति का डोर भाजपा नेतृत्व के हाथों में, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

साथ ही, महिला मित्र को उसके कारोबारी पति और भाजपा नेता की पत्नी ने भी पीटा,

सोनकर की पत्नी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही जूही थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई.

भाजपा नेता की पत्नी और महिला के कारोबारी पति मोनी सोनकर ने जूही थाने में शिकायत दर्ज कराई है,एसीपी बाबूपुरवा, आलोक सिंह ने कहा कि मामले में उचित जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी,

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).