Rajasthan Rape Case: विधवा महिला की अश्लील तस्वीर खींचकर वायरल करने की धमकी देकर परिचित ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
राजस्थान के जयपुर में पति के मौत के बाद एक विधवा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. एक परिचित ने पहले पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसकी अश्लील तस्वीर चोरी से खिंच ली. जिसके बाद वह उस फोटो को वायरल करने की धमकी देते उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया
Rajasthan Rape Case: राजस्थान के जयपुर में पति (Husband) के मौत के बाद एक विधवा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. एक परिचित ने पहले पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसकी अश्लील तस्वीर चोरी से खिंच ली. जिसके बाद वह उस फोटो को वायरल करने की धमकी देते उसके साथ कई बार दुष्कर्म (Rape) किया. उसके बार-बार की घिनौनी हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ करधनी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी उसका परिचित है. कुछ समय पहले पति की मौत हो गई. पति के मौत के बाद उसका उसके घर पर आना-जाना बढ़ गया. जिसका वह परिचित होने की वजह से विरोध ना कर सकी. इसी का फायदा उठाकर वह एक दिन मोबाइल से उसकी अश्लील फोटोज खिंच ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा. एक दिन वह उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: राजस्थान में इंसानियत हुई शर्मसार! बुजुर्ग महिला ने रेप का किया विरोध तो युवक ने कर दी हत्या, फिर शव के साथ किया बलात्कार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इस घिनौनी हरकत का कई बार विरोध भी किया. लेकिन वह उसे उसके अश्लील तस्वीर लोगों के बीच वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताई कि जब वह उसके इस हरकत का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

