Who is Guddu Muslim: मिट्टी में मिले अतीक और अशरफ लेकिन पुलिस के लिए खतरनाक गुड्डू मुस्लिम अभी भी बड़ा चैलेंज
STF के AGD अमिताभ यश ने कहा- उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में जितने भी लोग वांटेड हैं, उसमें गुड्डू मुस्लिम सबसे खतरनाक अपराधी है और पुराना पेशेवर शूटर रहा है. हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही पकड़ा जाएगा.
लखनऊ: यूपी के सबसे बड़े माफिया किंग रहे अतीक अहमद और अशरफ मिट्टी में दफन हो चुके हैं. शनिवार रात प्रयागराज के एक अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस दोनों को लेकर पहुंची थी. यहीं तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतार दिया. मौत से ठीक पहले अशरफ ने कहा था- मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम... इसके बाद उसकी मौत हो गई. गुड्डू मुस्लिम अभी भी यूपी पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज बना हुआ है. उसकी तलाश जारी है. UP: अतीक और अशरफ के हमलावरों को खतरा, नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट किए गए तीनों आरोपी.
STF के AGD अमिताभ यश ने कहा- उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में जितने भी लोग वांटेड हैं, उसमें गुड्डू मुस्लिम सबसे खतरनाक अपराधी है और पुराना पेशेवर शूटर रहा है. हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही पकड़ा जाएगा.
गुड्डू मुस्लिम की तलाश
उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में जितने भी लोग वांछित हैं, उसमें गुड्डू मुस्लिम सबसे खतरनाक अपराधी है और पुराना पेशेवर शूटर रहा है। हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही पकड़ा जाएगा: अमिताभ यश, ADG, STF, लखनऊ pic.twitter.com/lmfJYEtpG7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2023
एसटीएफ के अनुसार गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का खास शूटर था और वही उसका सारा नेटवर्क संभालता था. गुड्डू मुस्लिम वही शख्स है जो उमेश पाल हत्याकांड के वीडियो में बमबाजी करता दिख रहा है. 24 फरवरी 2023 को गुड्डू मुस्लिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. वह बाइक से उतरता है और अपने बैग से लगातार बम निकालकर फेंकने लगता है.
बम फेंकने वाला शख्स गुड्डू मुस्लिम
Warning: Disturbing video
Clear CCTV footage of what unfolded during the shootout in UP's Prayagraj which claim life of Umesh Pal, main witness in 2005 murder of BSP MLA Raju Pal. Multiple shooters ambushed Umesh Pal. One posing as a customer was at a shop. pic.twitter.com/RzRqEu1tGW
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 25, 2023
गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल के हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम भी घोषित किया है. उसने अतीक के साथ मिलकर और उसके इशारों पर कई अपराधों को अंजाम दिया.
गुड्डू मुस्लिम, जिसे गुड्डू बमबाज के नाम से भी जाना जाता है, एक कच्चा बम बनाने वाला था, जिसका प्रयागराज में एक लंबा आपराधिक इतिहास है. उसने 1997 से कई लोगों को मौत के घाट उतारा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

