Who is Atishi Marlena: कौन हैं आतिशी, जो बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया है. सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई. आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा.

Credit -ANI

नई दिल्ली, 17 सितंबर : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया है. सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई. आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा. जिस पर सबने सहमति जताई. बाद में गोपाल राय ने इसकी जानकारी साझा की. कहा, अब अगले चुनाव तक आतिशी ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी. पूरे विधायक दल ने उन्हें दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ अपना नेता चुना है.

आतिशी का नाम फाइनल होने के साथ ही वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. इससे पहले, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी दिल्ली की कमान संभाल चुकी हैं. आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं. मौजूदा समय में उनके पास कुल 13 मंत्रालय हैं. सियासी गलियारों में आतिशी को केजरीवाल के भरोसेमंद साथियों में से एक माना जाता है. यह भी पढ़ें : आज का मौसम: यूपी के 21 जिलों में बाढ़ का कहर, वाराणसी समेत कई शहरों में लगातार हो रही बारिश

आतिशी के राजनीतिक करियर की बात करें, तो उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में सबसे पहली बार कदम रखा था. वो 2015 से 2018 तक दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं. ये तेज तर्रार 'आप' नेता पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यानी पीएसी की मेंबर भी रह चुकी हैं. आतिशी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें गौतम गंभीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ था. उनके माता पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रह चुके हैं. पढ़ाई दिल्ली की स्प्रिंगडेल स्कूल से की. उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री से पूरी की. इसके बाद, उन्होंने चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. वहां उन्होंने मास्टर्स की दूसरी डिग्री हासिल की. आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. 2013 में आम आदमी पार्टी ने जब सबसे पहले मेनिफेस्टो ड्राफ्ट जारी किया था, तो उसमें आतिशी को भी जगह दी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड