West Bengal: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में शिक्षक व तांत्रिक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक शिक्षक और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कोलकाता, 1 नवंबर : पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक शिक्षक और एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, शादी न होने पाने के कारण आरोपी शिक्षक साबुज डे, तांत्रिक गुरुपद माजी के संपर्क में आया था.
माजी ने तब डे को सुझाव दिया कि विवाह तभी संभव होगा जब वह ऐसे अनुष्ठान कराए, जिसमें एक नाबालिग लड़की शामिल हो.पुलिस ने कहा कि शिक्षक ने तांत्रिक की सलाह पर 14 वर्षीय पीड़िता के साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : Dog Attack: पिट बुल के बाद UP में जर्मन शेफर्ड डॉग का आतंक, पति के साथ टहल रही महिला पर हमला, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पहले उन्होंने शिक्षक को गिरफ्तार किया. जब उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, तो उसने तांत्रिक की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

