पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मलेरिया से संक्रमित, दिल्ली के AIIMS में भर्ती

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को मलेरिया होने के बाद सोमवार को दोपहर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। धनखड़ एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं. उनका इलाज मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में डॉक्टरों की टीम कर रही है.

जगदीप धनखड़ ( photo credit : pti )

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को मलेरिया (Malaria)  होने के बाद सोमवार को दोपहर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. धनखड़ एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं. उनका इलाज मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में डॉक्टरों की टीम कर रही है.

धनखड़ रविवार को मलेरिया जांच में पॉजिटिव पाए गए. वह शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे और शनिवार को उनका ब्लड टेस्ट कराया गया था. वह डॉक्टरों की निगरानी में बंग भवन में ठहरे थे. यह भी पढ़े: Delhi: राजधानी में तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं थम रहा डेंगू, अब तक 1006 मामले दर्ज

राज्यपाल 12 अक्टूबर से उत्तर बंगाल की 2 सप्ताह की यात्रा थे। दार्जिलिंग में उन्हें बुखार हुआ. डॉक्टरों ने उन्हें रक्त की जांच करवाने की सलाह दी। उन्होंने जांच और उपचार के लिए दिल्ली जाने का फैसला किया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

दिल्ली में ऑनर किलिंग की आशंका: चचेरे भाई से प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार