Anantnag Encounter: कौन था आतंकी उजैर खान? लश्कर का वो कमांडर जिसके खात्मे के साथ पूरा हुआ अनंतनाग एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ आखिरकार सातवें दिन खत्म हो गई है. एक सप्ताह के अन्दर सुरक्षाबलों ने तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है. कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया है.

Anantnag Encounter | PTI/ X

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ आखिरकार सातवें दिन खत्म हो गई है. एक सप्ताह के अन्दर सुरक्षाबलों ने तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है. कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान (Uzair Khan) को ढेर कर दिया है. सुरक्षा बलों ने उजैर खान के साथ एक और आतंकी का शव बरामद भी किया है. जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने बताया, "अनंतनाग के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है. लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है. उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. उजैर के साथ एक और आतंकवादी का शव भी बरामद हुआ है." J&K: कैसे TRF का मुखौटा पहनकर पाकिस्तान कश्मीर में फिर लाना चाहता है आतंक का पुराना दौर, ये है असली मकसद.

12 सितंबर को सेना ने शुरू किया था ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के कोकरनाग में आतंकियों के खिलाफ ये ऑपरेशन 12 सितंबर को शुरू किया था, जो अगले दिन मुठभेड़ में बदल गई और सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे. इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए थे. इन्हीं आतंकियों की तलाश के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया था. सुरक्षाबलों ने घने वन क्षेत्र में ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए आतंकियों को ढूंढ कर मार. बुधवार को शुरुआती मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारियों और एक पुलिस उपाधीक्षक के शहीद होने के बाद से आतंकवादी छिपे हुए थे.

कमांडर उजैर खान ढेर

सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान को मार गिराया. इस मुठभेड़ में उजैर का शव भी बरामद कर लिया गया है. सेना ने इसका नाम 'ऑपरेशन गैरोल' दिया था, क्यों कि जिस इलाके में आतंकी छिपे हुए थे, वह कोकरनाग का गैरोल गांव है.

कौन था उजैर खान

उजैर खान कोकेरनाग का ही रहने वाला थे. यह लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था. इसकी उम्र 28 साल थी. सेना को लंबे समय से उजैर खान की तलाश थी. यह पहले भी कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है. जानकारी के मुताबिक, उजैर 26 जुलाई 2022 से लापता था. जानकारी के मुताबित यह लश्कर-ए-तैयबा से जून 2022 से जुड़ा हुआ था. उजैर खान A+ कैटेगरी का आतंकवादी है इस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें