Weather Update: कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी, जम्मू में तापमान सामान्य से नीचे
रात में आसमान साफ रहने के कारण कश्मीर में शुक्रवार को भीषण ठंड जारी रही और जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा.
श्रीनगर, 9 फरवरी : रात में आसमान साफ रहने के कारण कश्मीर में शुक्रवार को भीषण ठंड जारी रही और जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा.
मौसम विज्ञान विभाग के एक बयान में कहा गया है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 9 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 10.3 डिग्री सेलिस्यस नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 16.1 और कारगिल में माइनस 19.8 डिग्री सेलिस्यस रहा. जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.3, कटरा में 5.8, बटोट में 3.3, भद्रवाह में माइनस 1.6 और बनिहाल में 2 डिग्री सेलिस्यस रहा.
मौसम कार्यालय ने 14 फरवरी तक रात में आसमान साफ रहने के साथ शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है, जिसका मतलब है कि कम से कम अगले चार से पांच दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

