Weather Update: ठंड का बढ़ा जोर, राजस्थान के चुरू में 3 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में भी गिरा तापमान

राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना जोर दिखा रही है. रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पारा लुढ़क रहा है तो वहीं मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही हैं. राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना जोर दिखा रही है. रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पारा लुढ़क रहा है तो वहीं मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं मुश्किलें बढ़ा रही हैं. राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया- आईएमडी.

आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम एजेंसी ने बताया कि अगले सप्ताह के मध्य से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है. इस बीच राजस्थान (Rajasthan) में भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है. राजस्थान में चुरू (Churu) प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है. यहां शनिवार रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. राजधानी जयपुर में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसमी हालात ऐसे ही बने रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

नाशिक के आराई गांव में 'एआई भूत' का खौफ: पुलिस ने किया पर्दाफाश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\