Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से फिर आफत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी और आस-पास के इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. आईएमडी ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: ANI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली में हो रही बारिश से सड़कों पर फिर पानी भरने लगा है. दिल्ली के साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश, पश्‍चिमी यूपी, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. महाराष्ट्र और गुजरात में 11 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में भी जमकर बरसेंगे बादल.

मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी और आस-पास के इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. आईएमडी ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्र बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में बारिश से आफत

सड़कों पर भरा पानी

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शनिवार शाम को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर यातायात बाधित होने के आसार हैं. साथ ही शहर के निचले इलाकों में पानी जमा होने की चेतावनी भी दी गई है.

दिल्ली में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है. शाम तक तेज बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने का अनुमान जताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट