Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, जानें कहां पहुंचा मानसून

दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं कई राज्यों में मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहाना हो गया है. भीषण गर्मी से परेशान राज्यों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है.

प्रतीकात्मक तस्वीर| Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली: दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं. वहीं कई राज्यों में मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहाना हो गया है. भीषण गर्मी से परेशान राज्यों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. Monsoon Update: अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मुंबई में हुई मॉनसून की एंट्री. 

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून तक गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 जून तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बने रहने की उम्मीद है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई सहित कोंकण के अधिकांश हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का मौजूदा दौर जारी रहने की संभावना है.

गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण पश्चिमोत्तर और मध्य भारत दो जून से लू की चपेट में है. इन इलाकों एम् 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है. 16 जून से भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है. आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है, लेकिन उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट