Weather Update: मुंबई, गुजरात और राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट, उत्तर से लेकर मध्य भारत तक तापमान में वृद्धि

मुंबई, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है. मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इस बीच देश के कई हिस्सों में लू भी चल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मुंबई, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है. मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में भी तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इस बीच देश के कई हिस्सों में लू भी चल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा तटीय महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. Heatwave in Mumbai: IMD ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए जारी किया अलर्ट.

देश के कई राज्यों में मार्च महीने में पारा खतरनाक चढ़ चुका है. दिल्ली और मुंबई में मार्च में पारा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. जहां दिल्ली में मौसम का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, वहीं मुंबई में सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक तापमान और भीषण गर्मी की चेतावनी दर्ज की गई.

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में तापमान 18 मार्च तक 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ जाएगा. 18 और 19 मार्च को कुछ राहत मिलेगी. इसके बाद तापमान में वृद्धि जारी रहेगी."

मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में मंगलवार और बुधवार को हीट वेव की आशंका है. आईएमडी के मुताबिक ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मुंबई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड