Weather Update: कश्मीर में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री
रात में आसमान साफ रहने के कारण पूरे कश्मीर में बुधवार को भी शीतलहर जारी रही. रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे रहा.
श्रीनगर, 7 फरवरी : रात में आसमान साफ रहने के कारण पूरे कश्मीर में बुधवार को भी शीतलहर जारी रही. रात का तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे रहा.
मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है. श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान माइनस 2, गुलमर्ग में माइनस 10 और पहलगाम में माइनस 10.8 डिग्री सेलिस्यस रहा. यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Prices: डीजल पर कंपनियों को तीन रुपये प्रति लीटर का घाटा, पेट्रोल पर मुनाफा घटा
लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 16.2 और कारगिल में माइनस 19.5 डिग्री सेलिस्यस रहा. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5, कटरा में 4.1, बटोट में माइनस 0.4, भदरवाह में माइनस 2 और बनिहाल में माइनस 0.3 डिग्री सेलिस्यस रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

