Weather Update: कोहरे के चलते 366 ट्रेनें रद्द और 23 रिशैड्यूल

कोहरे के चलते सोमवार को भारतीय रेलवे ने 366 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया. इसके अलावा 23 ट्रेनों को रिशैड्यूल कर दिया गया है. इसके साथ दिल्ली पहुंचने वाली 6 ट्रेनें लेट हैं.

प्रतीकात्मक फोटो (Photo: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 23 जनवरी : कोहरे के चलते सोमवार को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 366 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया. इसके अलावा 23 ट्रेनों को रिशैड्यूल कर दिया गया है. इसके साथ दिल्ली पहुंचने वाली 6 ट्रेनें लेट हैं. खराब मौसम और परिचालन संबंधी अन्य दिक्कतों के चलते रेलवे ने सोमवार को 366 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. सर्दी के मौसम में रेलगाड़ियों के कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसके साथ ही 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, 23 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी किया गया है.

इसके अलावा रेलवे ने 7 ट्रेनों का रूट डायवर्ट भी किया है. साथ ही दिल्ली पहुंचने वाली, लंबी दूरी की आधा दर्जन यात्री ट्रेनें सोमवार को कोहरे और कम ²श्यता के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. उत्तर रेलवे के अनुसार जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 02:00 घंटे की देरी से चल रही है. पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, और गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस भी 02:30 घंटे की देरी से चल रही है. यह भी पढ़ें : Weather Update: कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में अगले पांच दिन शीतलहर का अनुमान नहीं

वहीं कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रैंक एक्सप्रेस क्रमश: 01:45 घंटे और 01:30 घंटे देरी से चलती है. गणतंत्र दिवस समारोह और कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण, दिल्ली के सभी चार रेलवे स्टेशनों - नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन की ट्रेन सेवाएं सोमवार को बाधित रहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक