Weather Update: कोहरे के कारण देश भर में 135 ट्रेनें रद्द, 95 ट्रेनें लेट

सर्द मौसम में घने कोहरे और कुछ अन्य कारणों से बुधवार को रेलवे ने देश भर में 135 ट्रेनें रद्द कर दी. देश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी कोहरा छाया है. रद्द होने वाली इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं.

भारतीय रेलवे (Photo Credits Facebook)

नई दिल्ली, 11 जनवरी, : सर्द मौसम में घने कोहरे और कुछ अन्य कारणों से बुधवार को रेलवे ने देश भर में 135 ट्रेनें रद्द कर दी. देश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को भी कोहरा छाया है. रद्द होने वाली इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं. इसने जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल के रेल यातायात को ज्यादा प्रभावित किया है. इसमें से 59 एक्सप्रेस और 76 पैसेंजर ट्रेनें हैं. जबकि ट्रेनों को खराब मौसम को देखते हुए रिशैड्यूल भी किया गया है.

सर्दी में खराब मौसम और कोहरे के कारण 95 ट्रेनें बुधवार को देरी से चल रही हैं. इसमें से उत्तर रेलवे क्षेत्र में 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. राजधानी समेत 95 ट्रेन दो से आठ घंटे की देरी से चलीं. इस वजह से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : Weather Update: उत्तर भारत में अगले चार दिनों तक शीत लहर से राहत, घना कोहरा रहेगा बरकरार

अपने निर्धारित समय से देरी से चलने वाली ट्रेनों में गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 6 घंटे लेट पहुंची. वहीं, मालदा टाऊन-दिल्ली एक्सप्रेस 7 घंटे, कैफियत एक्सप्रेस 6 घंटे, ब्रह्मपुत्र 5 घंटे, रीवा 6 घंटे, पूर्वा 3 घंटे, प्रयागराज-नई दिल्ली 2 घंटे, रक्सौल-आनंद विहार 3 घंटे, पदमावत 2 घंटे, मालवा सुपरफास्ट 2:20 घंटे, प्रयागराज हमसफर 3 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन 3 घंटे, पुरुषोत्तम 3 घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्टेशनों पर पहुंचीं. इस वजह से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू