Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम में सुधार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मौसम में गुरुवार को सुधार देखा गया. मौसम विभाग ने यहां कम से कम 21 फरवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी की है.
श्रीनगर, 11 फरवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख के मौसम में गुरुवार को सुधार देखा गया. मौसम विभाग (weather department) ने यहां कम से कम 21 फरवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि जारी है. अगले दस दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है." बीते कल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पहलगाम में गुरुवार का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. गुलमर्ग में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा, जबकि कल मौसम विभाग के टेम्परेचर चार्ट में गुलमर्ग के अधिकतम तापमान को दर्ज नहीं किया गया. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: अगले 10 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शुष्क रहेगा मौसम
लद्दाख के लेह में रात के वक्त का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में शून्य से 18.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.2, कटरा में 10.1, बटोत में 5.9, बनिहाल में 2.2 और भदेरवाह में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

