देश

Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुधरा मौसम, कारगिल में तापमान -10 दर्ज

पिछले 48 घंटों के दौरान बर्फबारी और बारिश के बाद रविवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुधरा मौसम, कारगिल में तापमान -10 दर्ज
जम्मू-कश्मीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 28 फरवरी : पिछले 48 घंटों के दौरान बर्फबारी और बारिश के बाद रविवार से जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग (Weather Department) के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ, जो दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय था, अब कमजोर पड़ गया है.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9, कारगिल में माइनस 10.0 और द्रास में माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुक्रवार को हो सकती है बारिश, बर्फबारी

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 12.7, कटरा में 10.2, बटोट में 5.0, बनिहाल में 5.6 और भद्रवाह में 4.2 डिगी सेल्सियस रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).