Weather Forecast: पहाड़ों से मैदानों तक ठंड दिखा रही अपने रंग, जानें नए साल में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी भागों तक भीषण ठंड की मार है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी भागों तक भीषण ठंड की मार है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है. IMD ने अपने एक पूर्वानुमान में कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में 5 जनवरी 2022 तक शीतलहर नहीं चलेगी. उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है: मौसम विभाग. 

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में रात में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नई दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ और इससे प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण 26 से उत्तर पश्चिम भारत और 27 दिसंबर से मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है.

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आएगी. देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 जनवरी तक देश के अधिकांश भागों में शीतलहर नहीं देखने को मिलेगी. दिल्ली पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड