Weather Forecast: सर्द हवाओं से दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, पंजाब, MP में भीषण शीतलहर; पढ़ें मौसम पर IMD का अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी दी कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही, पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर की संभावना जताई गई है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: देश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. हिमालयी क्षेत्र से आने वाली सर्द हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को और ठंडा बना रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी दी कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही, पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर की संभावना जताई गई है.

IMD की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो तापमान में गिरावट का मुख्य कारण हैं. जल्द ही उत्तरी भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव पड़ने की संभावना है.

IMD वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, "दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर दर्ज की गई है."

आने वाले दिनों में सताएगी शीतलहर

IMD के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण शीतलहर का दौर अगले एक से दो दिनों तक जारी रहेगा. पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सामान्य से भी ज्यादा ठंड का अनुभव हो रहा है. दिल्ली में गुरुवार को इस सर्दी का सबसे ठंडा सुबह दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा.

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही. फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा. आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू