Weather Forecast: उत्तर भारत में होली तक जारी रहेगा ठंड का असर, दिल्ली, बिहार, यूपी में बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट में बताया है कि उत्तर भारत में ठंड का असर होली तक बना रहेगा. इसका कारण दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट में बताया है कि उत्तर भारत में ठंड का असर होली तक बना रहेगा. इसका कारण दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 मार्च के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.

IMD के अनुसार, अगले चार दिनों में उत्तर भारत में मौसम अचानक करवट ले सकता है. 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

दिल्ली-यूपी में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहेगा. 8 मार्च को बिहार में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है. 7 और 8 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज और बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है.

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, असम के ऊपर चक्रवाती दबाव बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज और ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा, असम और मेघालय में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट