देश

बिहार: राजधानी पटना में खिली धूप, कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के आसार

बिहार की राजधानी पटना (Patna) तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है.

बिहार: राजधानी पटना में खिली धूप, कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के आसार
बिहार में धूप खिली (Photo Credit- Twitter)

पटना:  बिहार की राजधानी पटना (Patna) तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है. इस बीच हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के आसार जताए हैं. पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में शाम के बाद हल्के बादल छा सकते हैं तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. इस बीच ठंडी हवा चलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार: राजधानी पटना में छाया बादल, बूंदाबांदी के दिखे आसार

बिहार के भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).