देश

Weather: भीषण शीतलहर की चपेट में दिल्ली, पहाड़ों की सर्द हवाओं से ठिठुर रहा पूरा उत्तर भारत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है. दिल्ली में आज (सोमवार) यानी 20 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather: भीषण शीतलहर की चपेट में दिल्ली, पहाड़ों की सर्द हवाओं से ठिठुर रहा पूरा उत्तर भारत
ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली (Delhi) समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है. दिल्ली में आज (सोमवार) यानी 20 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि हालांकि दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में रविवार की सुबह 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, लेकिन तापमान जाफरपुर में 3.3 डिग्री और लोधी रोड पर 3.6 डिग्री तक गिर गया. Rajasthan: फतेहपुर और चूरू में लगातार दूसरे दिन रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने यानी शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप दिनभर जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी में मौसम विज्ञान महानिदेशक आरके जेनामणि ने कहा कि राजधानी में 24 या 25 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है.

आईएमडी ने कहा कि तेज, शुष्क उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा के कारण पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है. राजधानी में ठंड का असर बढ़ेगा. दिल्ली में सोमवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वहीं रात का तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए भी 18-21 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई स्थानों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. मैदानों मके तापमान में बड़ी गिरावट हो रही है. पहाड़ों में बर्फबारी और नॉर्थ वेस्ट इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन और शीतलहर महसूस हो रही है.

पूर्वी राजस्थान के सीकर में शून्य से 2.5 डिग्री कम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. वहीं चुरू में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है. पंजाब के अमृतसर में माइनस 0.5 डिग्री, सामान्य से 4.3 डिग्री कम और अधिकतम 15.5 डिग्री, सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).