दिल्ली में प्री- मानसून बारिश से तुगलकाबाद समेत कई इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीर

देश की राजधानी दिल्ली में प्री- मानसून बारिश से तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली हैं. लेकिन दिल्ली के कई इलाके में इस बारिश से जल जमाव की स्थित पैदा हो गई है

दिल्ली में बारिश से जल-जमाव (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में प्री- मानसून (Pre-Mansoon) बारिश से तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली हैं. लेकिन दिल्ली के कई इलाके में इस बारिश से जल जमाव की स्थित पैदा हो गई है. रविवार को दिल्ली में अब तक देखा गया था कि दिल्ली-फरीदाबाद सीमा (Delhi-Faridabad Border) के पास कई जगहों पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा था. वही इस बारिश से दिल्ली के तुगलकाबाद (Tughlakabad) के पास स्थित अंडरपास के पास पानी  भर गया. जिस वजह से वहा से गुजरने वाले लोगों को पानी के बीच से ही जाना पड़ रहा है. हालांकि प्री मानसून बारिश से दिल्ली के अन्य इलाकों में भी जल जमाव की स्थित पैदा हो गई है.

वही दिल्ली में होने वाले बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आशंका जाहिर किया है कि दिल्ली के साथ ही सटे राज्यों में अगेले दो दिन तक मौसम सुहाना रहने के साथ ही बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अलगे दो दिनों में दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, और उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना रहने के साथ ही बारिश की उम्मीद हैं. यह भी पढ़े: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, राजधानी के कुछ हिस्सों में हुआ जलभराव

दिल्ली के आश्रम इलाके की तस्वीरें:

बता दें कि दिल्ली में आज सुबह से रुक- रुक कर किसी इलाके में तेज तो किसी इलाके में जोर बारिश हो रही है. जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जल- जल जमाव की स्थित पैदा हो गई है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से आशंका जाहिर के गई हैं कि मुंबई में 2 जून से तेज बारिश हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट