Bilimoria Praises Modi: नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं, ब्रिटेन के सांसद ने जमकर की तारीफ (Watch Video)
ब्रिटेन के सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है.
लंदन, 20 जनवरी: ब्रिटिश सांसद ने 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कीय उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं." उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. साथ ही उन्होंने भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर भी बात की. BBC Documentary On PM Modi: गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर बीबीसी ने दी सफाई, जानें पीएम मोदी के लेकर क्या कहा
गुजरात दंगों पर BBC की डॉक्यूमेंट्री के बाद संसद की बहस के दौरान ब्रिटेन के सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया (UK MP Lord Karan Bilimoria) ने कहा, "एक लड़के के रूप में, नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर अपने पिता के चाय की दुकान पर चाय बेची. आज वह भारत के प्रधान मंत्री के रूप में इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं.
"India has a vision to become, within 25 years, the 2nd largest economy in the world with a GDP of $32 trillion. The Indian Express has left the station. It is now the fastest train in the world—the fastest-growing major economy. The UK must be its closest friend and partner." pic.twitter.com/n1Pdhalw5W
— Lord Karan Bilimoria (@Lord_Bilimoria) January 20, 2023
लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने भारत की तारीफ करते हुए कहा "आज भारत के पास G20 की अध्यक्षता है. भारत के पास अगले 25 वर्षों में 32 बिलियन अमरीकी डालर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का विजन है. आने वाले दशकों में भारत को ब्रिटेन को अपना सबसे करीबी और सबसे भरोसेमंद दोस्त और साझेदार होना चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

