भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल से किया हमला, देखें वीडियो

भारतीय सेना ने गुरुवार यानि आज पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा रेखा पर सीजफायर के उल्लंघन के बाद मुहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के कई ठिकाने पर हमला किया और उसके कई चौकियों को तबाह कर दिया.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ठिकानों पर दागी एंटी टैंक मिसाइलें (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने गुरुवार यानि आज पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा रेखा पर सीजफायर के उल्लंघन के बाद मुहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के कई ठिकाने पर हमला किया और उसके कई चौकियों को तबाह कर दिया. इस दौरान भारतीस सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन आर्मी ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और तोप के गोले का इस्तेमाल किया. भारत द्वारा यह कार्रवाई पाकिस्‍तानी सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से लगातार की जा रही गोलीबारी के जवाब में की गई है.

बता दें कि हाल के कुछ दिनों में पाकिस्तान की तरफ से सीमा रेखा पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर किया जा रहा था. उल्लंघन विराम के पीछे पाकिस्तान का मेन मकसद कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की थी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में बैठे रहते हैं.

यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के नये मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया

वहीं हाल ही में भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सीमा का दौरा किया था. अधिकारियों ने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फिर से आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पनप गए हैं. भारत ने बीते साल बालाकोट में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैंड को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर हमला किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड