कांग्रेस में उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वासनिक व सोनिया गांधी से वेणुगोपाल कर रहे बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात से पहले सोनिया गांधी से पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल मुलाकात कर रहे हैं, वहीं जोधपुर हाउस में मुकुल वासनिक राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे.

सीएम अशोक गहलोत व सोनिया गांधी (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 29 सितंबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात से पहले सोनिया गांधी से पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल मुलाकात कर रहे हैं, वहीं जोधपुर हाउस में मुकुल वासनिक राजस्थान सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे. बुधवार रात ही अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए. आशंका इस बात पर भी बनी हुई है कि क्या वह सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नामांकन पत्र भरेंगे या नहीं.

दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा, हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं. आने वाले समय में उनके अनुसार निर्णय लिए जाएंगे. मीडिया को देश के मुद्दों को पहचानना चाहिए, लेखकों, पत्रकारों को देशद्रोही कहा जा रहा है और जेल में डाल दिया गया है. हमें उनकी चिंता है. ये हमारी पार्टी की परम्परा आज भी है, 50 साल से देख रहा हूं, नबर वन जो होता है कांग्रेस प्रेसिडेंट, इंदिरा जी के वक्त से मैं देख रहा हूं, राजीव जी के वक्त से मैं देख रहा हूं, चाहे नरसिम्हा राव जी थे, सोनिया गांधी जी कांग्रेस प्रेसिडेंट हैं, हमेशा कांग्रेस के अंदर डिसिप्लिन है. यह भी पढ़ें : 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा चौथी बार फिर से हारेगी: यूपी भाजपा अध्यक्ष

दरअसल कांग्रेस दो दशक से अधिक समय के अंदर अपने पहले गैर गांधी परिवार के अध्यक्ष को लाने की तैयारी कर रही है. तीनों गांधी 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से बाहर रहेंगे, अब तक शशि थरूर ने नामांकन पत्र मांगा है. इस मुलाकात के बीच गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह नामांकन फॉर्म लेने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड