जरुरी जानकारी

Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान लांच, 99 रुपए वाले पैक में पाए अनलिमिटेड कॉल

खबर है कि जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन कंपनी ने ग्राहकों किफायती दर में एक प्रीपेड प्लान लेकर आई है. वोडाफोन का यह प्लान कुछ इस तरह से है. 99 रुपए का प्लान लेने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग कालिंग मिलेगी

Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान लांच, 99 रुपए वाले पैक में पाए अनलिमिटेड कॉल
वोडाफोन (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में एक दूसरे कंपनी को टक्कर देने का लेकर होड़ मची हुई है. हर कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आए दिन नए-नए स्कीम दे रही है. इसी बीच खबर है कि जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन कंपनी ने ग्राहकों को किफायती दर में एक प्रीपेड प्लान लेकर आई है. वोडाफोन का यह प्लान कुछ इस तरह से है. 99 रुपए का प्लान लेने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी.

वोडाफोन के इस प्लान का मुकाबला जियो के 98 रुपये वाले प्लान से रहेगा. हालांकि जियो के प्लान में कॉलिंग के साथ डेटा के भी फायदा दी गई है.

वोडाफोन के इस प्लान में 99 रुपए का प्लान लेने पर इसमें प्रति हफ्ते एक हजार मिनट और प्रतिदिन ढाई सौ मिनट की बाध्यता रहेगी. ग्राहकों के लिए यह प्लान 28 दिनों के लिए रहेगा. इस प्लान में डेटा या SMS का फायदा ग्राहकों को नहीं मिलेगा

वही जियों के प्लान के बारे में बात करें तो जियो ने 98 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के अलावा प्रतिदिन 1GB डेटा और तीन सौ SMS दी जाती है. जियों के इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों तक की हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2018 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).