VIDEO; महात्मा गांधी और नेहरू को लेकर यति नरसिंहानंद गिरी का अपमानजनक टिप्पणी, कहा; 'दोंनों को मैं गद्दार मानता हूं'; गाजियाबाद में FIR दर्ज

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर गांधी और नेहरू पर विवादित टिप्पणी की. यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा, "मैं गांधी को अपना बाप नहीं मानता.

(Photo Credits Twitter)

Yati Narsinghanand Giri's Controversial Statement: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर गांधी और नेहरू पर विवादित टिप्पणी की. यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा, "मैं गांधी को अपना बाप नहीं मानता. मैं गांधी और नेहरू को मानव इतिहास का सबसे बड़ा गद्दार मानता हूं, जिनके कारण हम 100 करोड़ हिंदुओं के पास अपना देश कहने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं है. मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता.

यति नरसिंहानंद गिरी इ खिलाफ FIR दर्ज

उनके इस बयान के बाद गाजियाबाद में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा, यति नरसिंहानंद गिरी ने लोनी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चेतावनी दी। उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को हिंदुओं का शेर बताते हुए सीएम योगी को आड़े हाथों लिया। यति ने कहा, "लोनी में पुलिस ने कल यात्रा के दौरान जो किया, वह सनातन धर्म का अपमान है," उन्होंने आगे कहा, "रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ का अपमान करने वालों के मुंह पर तमाचा लगाने का मन कर रहा है. यह भी पढ़े: Yati Narsinghanand Saraswati Controversy: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी के लिए नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की

यति नरसिंहानंद गिरी के बयान

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भी दे चुके हैं बयान

इससे पहले यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लोगों की मांग थी कि पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ दिए गए बयान के लिए यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए,

यति नरसिंहानंद कौन हैं?

यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के दासना देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी हैं और अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं.  उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं.उनके करीबियों का दावा है कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है, हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट