देश

UP: बहराइच में बीच सड़क पत्नी ने पति को पीटा, Video वायरल- जानें क्या है पूरा मामला

त्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें एक पत्नी बीच सड़क अपने पति को पीट रही है. वीडियो बहराइच के कोतवाली नगर के पीपल तिराहा बाजार का शुक्रवार का बताया जा रहा है.

UP: बहराइच में बीच सड़क पत्नी ने पति को पीटा, Video वायरल- जानें क्या है पूरा मामला
(Photo Credits Twitter)

VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें  एक पत्नी बीच सड़क अपने पति को पीट रही है. वीडियो बहराइच के कोतवाली नगर के पीपल तिराहा बाजार का शुक्रवार का बताया जा रहा है. किसी विवाद को लेकर पत्नी बीच सड़क पर ही पति पर थप्पड़ बरसाने लगी. पीड़ित का नाम  मोहन हैं. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आई थी. इसी बीच वह भी वहां पहुंच गई. जिसे देख्नकर उसका गुस्सा फूट पड़ा और लोगों के बीच ही वह उसे पीटने लगी.  हालांकि लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला  शांत हुआ.

पीड़िता ने पति ने पत्नी के बारे में बताया कि कुछ साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज शादी की थी.  कुछ समय तक दोनों के बीच सब ठीक ठाक रहा.  लेकिन दोनों के बीच तनाव तब पैदा होने अलग जब उसकी पत्नी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए आये दिन तरह- तरह के फरमाइश करने लगी. जब उसने पैसों के असमर्थता जताई तो वह पारिवारिक ज़मीन बेचने का दबाव डालने लगी. पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी के महंगे फरमाइश के चलते ही विवाद दोनों के बीच पैदा हुआ है. यह भी पढ़े: Husband Beats Wife in Haryana: कार में दूसरे युवक के साथ बैठी थी महिला, पति ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला, फिर पत्नी को बुरी तरह पीटा

बहराइच में बीच सड़क पत्नी ने पति को पीटा:

वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है. इसलिए मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. मामले में शिकायत दी जाएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).