VIDEO: दिल्ली में हॉर्न बजाने से मना करने पर थार के ड्राइवर ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, पैर की हड्डियां टूटी

दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सिक्योरिटी गार्ड को केवल हॉर्न बजाने से मना करने की वजह से महिंद्रा थार के ड्राइवर ने जानबूझकर कुचल दिया. इस हमले में गार्ड के दोनों पैरों की 10 से अधिक जगहों पर हड्डियां टूट गईं.

(Photo Credits Aajtak)

VIDEO: दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज साउथ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सिक्योरिटी गार्ड को केवल हॉर्न बजाने से मना करने की वजह से महिंद्रा थार के ड्राइवर ने जानबूझकर कुचल दिया. इस हमले में गार्ड के दोनों पैरों की 10 से अधिक जगहों पर हड्डियां टूट गईं. घटना की सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गार्ड को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर पीड़ित का इलाज जारी हैं.

पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा

पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान रंगपुरी निवासी विजय उर्फ लाला (24) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह महिपालपुर फ्लाईओवर के पास हुई, जब सिक्योरिटी गार्ड राजीव कुमार ने थार चालक को बार-बार हॉर्न बजाने से रोका. इससे नाराज होकर ड्राइवर ने गार्ड पर गाड़ी चढ़ा दी. यह भी पढ़े: Viral Video: एलएंडटी सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मराठी न बोलने मनसे कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी, मंगवाई माफी

हॉर्न रोका तो थार ड्राइवर ने गार्ड को कुचला

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस खौफनाक घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थार गाड़ी सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मारती है, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ता है.  इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को पीछे ले जाकर दोबारा गार्ड को कुचलता है और फिर मौके से फरार हो जाता है.

पीड़ित की हालत गंभीर

पीड़ित राजीव कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और अपने परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं. वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर फायरवॉल सिक्योरिटीज में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता हैं घटना के समय वह रात की ड्यूटी के बाद घर लौट रहे था. जहां उसके साथ यह घटना घटित हुई.

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी है.

लोग गुस्से में

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग गुस्से में हैं. लोगों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

US-Iran Tensions: अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपील

\