VIDEO: चेन्नई में चुनाव से पहल रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ कैश बरामद, BJP कार्यकर्ता सहित 3 गिरफ्तार

6 बैग में 4 करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें BJP सदस्य और एक निजी होटल के मैनेजर सतीश, उनके भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल शामिल हैं.

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी जब्त की है. छह बैग में चार करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें भाजपा सदस्य और एक निजी होटल के मैनेजर सतीश, उनके भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सतीश ने कथित तौर पर कबूल किया है कि वह तिरुनेलवेली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार नयनार नागेंद्रन की टीम के निर्देशों पर काम कर रहे थे. मामले की आगे की जांच जारी है.

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को होगा मतदान

तमिलनाडु की बात करें तो पहले चरण (19 अप्रैल) को 39 सीटों के लिए तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरूम्बुदूर, कांचीपुरम, अराकोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, तिरुवण्णामलै, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलाड़तुर, नागापट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थैनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थुथुकुडीस, तेन्काशी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी की सीट पर मतदान होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट