उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने दिए जांच के आदेश-( Watch Video )

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उत्तराखंड का एक व्यक्ति दो दिगंबर जैन मुनियों को परेशान करता दिखाई दे रहा है.

Credit -Twitter

देहरादून, 28 मई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उत्तराखंड का एक व्यक्ति दो दिगंबर जैन मुनियों को परेशान करता दिखाई दे रहा है.वीडियो में यह व्यक्ति जैन मुनियों के साथ अभद्रता करता दिखाई दे रहा है और उनसे पूछ रहा है कि वे बिना कपड़े पहने सार्वजनिक रूप से क्यों घूम रहे हैं.

जैन मुनि सड़क के किनारे खाई की तरफ बनी दीवार पर बैठे हुए हैं और व्यक्ति उन पर सवालों की बौछार करता दिखाई दे रहा है. जैन मुनि पहले तो उस व्यक्ति को समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन जब वह संतुष्ट होता दिखाई नहीं देता तो वे उसके सवालों का उत्तर देने से मना करते हुए वहां से चले जाते हैं.

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा, ‘‘वीडियो से दिगंबर जैन के धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं.उत्तराखंड सभी धर्मालंबियों की आस्था का सम्मान करता है. किसी भी धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा.’’ यह भी पढ़े :VIDEO: आंध्र प्रदेश में भगवान के घर में चोरी, चोर ने मंदिर में लगे दान पेटी को लेकर हुआ फरार, CCTV में हुआ कैद

देखें वीडियो :

उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्यबल को इसकी जांच करने के आदेश दिए.कुमार ने कहा कि वीडियो को बनाने वाले और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले की पहचान कर ली गयी है.उन्होंने बताया कि टिहरी जिले के रहने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं तथा सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी के विरूद्ध जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू