Jammu and Kashmir News: कठुआ में ईसाई मिशनरी ग्रुप पर हमले का VIDEO वायरल, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड; जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जुथाना गांव में धर्म प्रचारकों पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले (Kathua Attack Video) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां जुथाना गांव में धर्म प्रचारकों पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित (8 Police Personnel Suspended) कर दिया गया है. इनमें जाखोल चौकी के एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले कुछ धार्मिक प्रचारक गांव पहुंचे थे, जहां उनका कुछ स्थानीय लोगों से धार्मिक टिप्पणियों और साहित्य को लेकर विवाद हो गया.

इसी दौरान कुछ युवकों ने प्रचारकों की गाड़ी पर हमला कर दिया. यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ और हमलावर मौके से फरार हो गए.

ये भी पढें: Jammu and Kashmir: कठुआ के लखनपुर-बसंतपुर रोड पर कार खाई में गिरी, 2 की मौत और 3 घायल

कठुआ में 8 पुलिसकर्मी निलंबित

कठुआ में ईसाई मिशनरी दल पर गांववालों ने किया हमला

(वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य और असभ्य भाषा का प्रयोग हो सकता है, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

एक आरोपी को गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद कठुआ पुलिस (Kathua Police) ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट