Google Map: हैदराबाद के पर्यटकों को गूगल मैप का सहारा लेना पड़ा भारी, कार सवार 4 लोग नदी में गिरे

हैदराबाद से आये पर्यटकों का एक समूह संभवत: ‘गूगल मैप’ का उपयोग करने के बाद दक्षिण केरल के कोट्टायम जिले में कुरुप्पनथारा के निकट एक जल धारा में प्रवेश कर गया. पुलिस ने शनिवार को यह दावा किया. यह घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब एक महिला समेत चार सदस्यीय समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था.

(Photo : X)

Google Map: हैदराबाद से आये पर्यटकों का एक समूह संभवत: ‘गूगल मैप’ का उपयोग करने के बाद दक्षिण केरल के कोट्टायम जिले में कुरुप्पनथारा के निकट एक जल धारा में प्रवेश कर गया. पुलिस ने शनिवार को यह दावा किया. यह घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब एक महिला समेत चार सदस्यीय समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था. पुलिस ने दावा किया कि जिस मार्ग से वे यात्रा कर रहे थे उसपर, भारी बारिश के कारण जल धारा का पानी भर गया था. उसने बताया कि चूंकि पर्यटक इस क्षेत्र से अनजान थे, इसलिए गूगल मैप का उपयोग कर यात्रा करते समय वे वाहन समेत गहरे पानी में प्रवेश कर गए.

नजदीक मौजूद पुलिस गश्ती दल और स्थानीय निवासियों के प्रयासों के कारण चारों पर्यटकों को बचा लिया गया, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया. कादुथुरुथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसे बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Hemkund Sahib: चमोली के हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, रोजाना 3,500 लोग कर सकते है दर्शन -Video

केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. पिछले साल अक्टूबर में दो युवा चिकित्सकों की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. कथित तौर पर गूगल मैप के अनुसार, यात्रा करने के दौरान उनकी कार एक नदी में गिर गई थी. घटना के बाद, केरल पुलिस ने मानसून के दौरान प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए एहतियात बरतने के दिशानिर्देश जारी किये थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव