उतराखंड में बर्फबारी से मौसम हुआ सुहाना
उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी हुई है, जिसके चलते तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ केदारनाथ और आसपास के इलाकों में करीब 15 मिनट तक बर्फबारी हुई.
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर बर्फबारी हुई है, जिसके चलते तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ केदारनाथ और आसपास के इलाकों में करीब 15 मिनट तक बर्फबारी हुई.
केदारनाथ में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ और धार्मिक स्थल की ओर जा रहे लोगों से कुछ देर तक रुके रहने के लिए कहा गया क्योंकि सड़कों पर फिसलन जैसी स्थिति हो गई थी.
मौसमविद् ने अपने पूर्वानुमान में आगामी सप्ताह में मौसम में बदलाव की बात कही है.
इससे पहले केदारनाथ में गुरुवार को हुई बर्फबारी हुई. दोपहर बाद ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने से केदारनाथ में मौसम पूरी तरह बदला रहा. इस वर्ष दो महीने पहले ही सीजन की पहली बर्फबारी हुई, बर्फ बारी तीस मिनट तक जारी रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

