Uttarakhand Rain and Snowfall: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में अब ठंड अपना कहर बरपा रही है. पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश न होने से प्रदेश में सुखी ठंड से लोग परेशान हैं.
देहरादून, 21 दिसंबर : उत्तराखंड में अब ठंड अपना कहर बरपा रही है. पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश न होने से प्रदेश में सुखी ठंड से लोग परेशान हैं. लेकिन अब फिर से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक, 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिखाई देगा, जिसकी वजह से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश की संभावना है. यह भी पढ़ें : Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में 65 हजार करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाएं जारी- नितिन गडकरी
इसके साथ-साथ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में भी भारी गिरावट हो सकती है. ठंड और शीतलहर की भी सम्भावना है. ठंड के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भी सभी अधिकारियों को रेन बसेरे में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही अलाव जलाने के भी निर्देश दे दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

